खेल/आई संवाद/ क्रिकेट में बल्लेबाजों की क्षमता कितनी बढ़ती जा रही है, यह टी-20 के आने के बाद देखा जा रहा है, 50 ओवर के मैच में कोई भी टीम आसानी से 300 रन का आंकड़ा पार कर जाती है, जोकि पहले कभी देखने को नहीं मिलता था, लेकिन अब जिम्बाब्वे में क्रिकेट का एक करिश्मा हो गया, जिम्बाब्वे में हुए एक क्रिकेट मैच में कुछ अविश्वसनीय नजारा देखने को मिला, जब एक टीम ने 50 ओवर में 822 रन बना डाले, और 794 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
तिहरा और दोहरा शतक देखने को मिला
जिम्बाब्वे के स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब और मीथेन लायंस के बीच मैच खेला गया था, जिसमें टॉस जीतकर स्कॉर्पियंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 822 रन बना डाले। विन्फ्रेंड मुटेंडे ने सिर्फ 75 गेंदों में 13 छक्कों और 23 चौकों की मदद से 203 रन बनाए, तो तकुंडा मडेम्बो ने 143 गेंदों में 7 छक्कों और 50 चौकों की मदद से 302 रन बनाए, इसी तरह गैब्रियल जया ने भी 49 गेंदों में 22 चौकों की मदद से 110 रन बनाकर टीम को सबसे विशाल स्कोर तक ले गए। जिसके जवाब में उतरी मीथेन लायंस की टीम महज 28 रन पर ही आलऑउट हो गई, जिससे स्कॉर्पियंस 794 रन की बड़ी जीत हासिल हुई।
भारत में बिहार के नाम सबसे बड़ा स्कोर
लिस्ट-A मान्यता प्राप्त मैच में बिहार के नाम सबसे बड़ा स्कोर दर्ज है, जिसने विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान रांची में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 का स्कोर बनाया था। इस मैच में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदों में 190 रन बनाए थे। आधिकारिक वन डे मैच में बहुत कम ही टीम 500 रन का आंकड़ा छू पाई है। 2022 में तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 का स्कोर बनाया था, और उसी साल इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ एक ODI में 498/4 रन बनाए थे।
गर्मियों में कच्चा प्याज सेहत का खजाना… भीषण गर्मी में देता है राहत!





