mp-rajya-sabha-election-2026

BREAKING NEWS: मध्यप्रदेश की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग… बीजेपी-कांग्रेस तैयार!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ भारत निर्वाचन आयोग ने एमपी की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया है। 18 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए मतदान होगा। जिसको लेकर चुनाव आयोग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

इनकी सीट हो रही खाली
एमपी में 18 जून को होने वाले मतदान के नामांकन भरने के लिए 8 जून की तारीख तय की गई है। इन तीन सीटों पर बीजेपी के जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद थे। इनका कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। बता दें कि देश भर में 24 सीटों पर चुनाव होगा। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीख का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें – राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस अलर्ट… दिग्गज पर लगेगा दांव!

बीजेपी-कांग्रेस से कई दावेदार
मध्यप्रदेश की तीनों सीटों में से बीजेपी को दो सीटें मिलना तय है, तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है, क्योंकि दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने के लिए साफ इनकार कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस से राज्यसभा जाने वालों की लिस्ट में कमलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल जैसे दावेदार सामने आए हैं। बीजेपी आने वाले वक्त में ही राज्यसभा के उम्मीद्वारों का ऐलान करेगी, बीजेपी की तरफ से कई दावेदार हैं, लेकिन माना जा रहा है कि वो अपने उम्मीद्वारों के ऐलान में एक बार फिर चौंका सकती है।

विधानसभा चुनाव परिणाम: एमपी के दो राज्यसभा सांसदों को मिली करारी शिकस्त

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *