भाई की बुलैट का बना चालान... बहन ने पुलिस वैन के बोनेट पर बैठकर दिया धरना

भाई की बुलैट का बना चालान… बहन ने पुलिस वैन के बोनेट पर बैठकर दिया धरना

Share Latest News On:

शिवपुरी/आई संवाद/ ‘मेरे भाई की बुलेट का चालान कैसे बनाया’.. ये शब्द तब सुनने को मिले जब शिवपुरी जिले के करैरा में एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चैकिंग चल रही थी, उस वक्त एक युवती पुलिस की जीप के बोनेट पर चढ़कर धरना देने लगी, क्योंकि उसके भाई की बुलेट का चालान बना दिया गया था। पुलिस एसडीओपी कार्यालय के बाहर सड़क पर वाहन चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक युवक अपनी बहन के साथ बुलेट से निकला। पुलिस ने उस युवक को रोककर उसका चालान काटा तो युवती भड़क गई और हंगामा मचा दिया।

बुलेट पर नहीं थी नंबर प्लेट
दरअसल, अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एसडीओपी कार्यालय के बाहर वाहन चैकिंग का अभियान चलाया था। तभी एक युवती अपने भाई के साथ बुलेट पर सवार होकर जा रही थी। युवक की बुलेट पर नंबर प्लेट नहीं थी, उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। साइलेंसर भी मॉडिफाइड था, जोकि तेज आवाज कर रहा था। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और चालानी कार्रवाई, तो उसकी बहन ने नाराज होकर पुलिस वाहन पर बैठकर धरना देना शुरु कर दिया।

हंगामे के बाद लोगों को लगी भीड़
एसडीओपी कार्यालय के बाहर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ लग गई, और लोग युवती का वीडियो बनाने लगे, हालांकि पुलिस पर युवती के हंगामा करने का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस ने अपनी कार्रवाई को जारी रखा। वहीं लोगों ने युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं, जबक टीआई करैरा विनोद छावई ने बताया कि युवक की बाइक में कई खामियां थी, उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था, जिसके चलते वाहन चालक को रोककर चालानी कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर कोर्ट भेज दिया है। साथ ही हंगामा करने पर युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

कीचन में स्वास्थ्य का खजाना ‘हींग’… जानिये फायदे और नुकसान!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *