मध्यप्रदेश में खुल रही RSS की पहली यूनिवर्सिटी... सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

मध्यप्रदेश में खुल रही RSS की पहली यूनिवर्सिटी… सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आगे आया है, प्रदेश में संघ ने अपनी पहली यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान किया है, जोकि ग्वालियर में स्थापित की जाएगी। 4 मई यानी इस ऋषि गालव विश्वविद्यालय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। बता दें कि, करीब 85 साल से सक्रिय ‘मध्य भारत शिक्षा समिति’ ऋषि गालव विश्वविद्यालय का संचालन करेगी।

55 बीघा जमीन पर होगा निर्माण
ग्वालियर शहर के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित 55 बीघा जमीन को यूनिवर्लिटी के लिए फाइनल किया गया है। जिस पर करीब 110 करोड़ की लागत से इस विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि सोमवार सुबह शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये रहे अतिथि
RSS की यूनिवर्सिटी के भूमिपूजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडे ने की।

10 मई मध्यप्रदेश आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी… ये है खास मौका!

3 साल में किया जाएगा निर्माण
यूनिवर्सिटी के निर्माण से पहले गुरु पूर्णिमा 18 जुलाई 2027 से सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। पहला चरण 30 करोड़ की लागत से पूरा होगा। ये यूनिवर्सिटी 3 साल में बनकर तैयार होगी। जानकारी के मुताबिक ये विश्वविद्यालय उच्च कोटि की शिक्षा के साथ राष्ट्र के भविष्य को गढ़ने का काम करेगा।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार… तीसरी सीट पर भी होगी घेराबंदी

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *