भोपाल/आई संवाद/ गर्मियों के दिनों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए वरदान माना जाता है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा लगभग 89% और ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, लू से बचाने का काम करता है, पाचन सुधारता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। दोपहर के भोजन में प्याज को खाना बेहद ही अच्छा माना जाता है। जिसके चलते बेतहाशा गर्मी के समय प्याज की खपत बढ़ जाती है।
गर्मियों में प्याज खाने के फायदे
लू और गर्मी से बचाव
कच्चे प्याज की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और लू लगने के खतरे को कम करती है।
बेहतर पाचन
गर्मी के दिनों में पाचन क्रिया मंद पड़ जाती है, जिसके चलते प्याज में मौजूद फाइबर और एंजाइम गर्मी के दिनों में पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं, और पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने का काम करते हैं।
डिहाइड्रेशन से बचाव
गर्मी के दिनों में शरीर को ज्यादा पानी की जरुरत होती है, ऐसे में उच्च पानी की मात्रा के कारण, यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी और पोषण
प्याज पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, इसमें विटामिन C, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
दिल के लिए अच्छा
कच्चा प्याज खाने से उच्च रक्तचाप वालों को भी आराम मिलता है, इसमें मौजूद सल्फर और अन्य यौगिक उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
उपयोग करने का सही तरीका
गर्मी के सीजन में कच्चे प्याज का उपयोग जरुर करना चाहिए, जिसे नींबू और काला नमक मिलाकर खाने से स्वाद और फायदे बढ़ जाते हैं। यदि स्वाद बहुत कड़वा लगे, तो कटे हुए प्याज को 10-15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें, इससे तीखापन कम हो जाएगा।
गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान









