राघव चड्ढा के बाद परिणीति ने किया बड़ा ऐलान... इस अनोखे App की बनी एम्बेसडर

राघव चड्ढा के बाद परिणीति ने किया बड़ा ऐलान… इस अनोखे App की बनी एम्बेसडर

Share Latest News On:

नई दिल्ली/आई संवाद/ राघव चड्ढा के बीजेपी ज्वाइन करने के पीछे कहा जा रहा है कि उनके परिवार की भी बड़ी भूमिका है। चड्ढा ने आप पार्टी के साथ 14 साल जुड़े रहने के बाद इस्तीफा दिया है, सियासी गलियारों में इसको लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं नजर आई, वहीं अब राघव चड्ढा के इस फैसले के बीच उनकी पत्नी परिणित चोपड़ा ने एक गुड न्यूज शेयर की है। जिसमें उन्होंने आगामी करियर के बारे में जानकारी दी है।

यहां पर दिखेंगी परिणीति चोपड़ा
राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा जानीमनी फिल्म एक्ट्रेस है, वो प्रियंका चोपड़ा की कजिन भी है, जिन्होंने राघव चड्ढा के बीजेपी से जुड़ने के बाद ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बीच अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें परिणीति ने स्टोरी के जरिए बताया कि वो इस नए और अनोखे App की एम्बेसडर बन गई हैं, यह App पेरेंट्स के लिए है।

स्वर्णिम काल में गुजर रही बीजेपी… राज्यसभा में ऐतिहासिक स्तर को पार करने का लक्ष्य!

राघव के फैसले में परिणीति का सपोर्ट
राघव चड्ढा के लिए कहा जाता है कि उनकी पत्नी परिणीति चोपड़ा का पूरा सपोर्ट करती है, क्योंकि जब चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को छोड़ने का ऐलान किया था, उस समय परिणीति ने राघव का खुलकर साथ दिया था, तब राघव ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, खामोश करवाया गया हूं… हारा नहीं हूं। इस पोस्ट को परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया था। वीडियो में राघव ने मिडिल क्लास टैक्स, बैंकिंग पेनाल्टी, मिलावट, प्रदूषण, पेपर लीक और बढ़ती महंगाई जैसे मुद्दों पर बात की थी।

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *