संत प्रेमानंद जी महाराज ने नियमित पदयात्रा को किया निरस्त... पूरी तरह से हैं स्वस्थ!

संत प्रेमानंद जी महाराज ने नियमित पदयात्रा को किया निरस्त… पूरी तरह से हैं स्वस्थ!

Share Latest News On:

मथुरा/आई संवाद/ काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबरें वायरल हो रही थी, क्योंकि उन्होंने उनकी नियमित पदयात्रा और एकांतिक दर्शन अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद उनके भक्तों में निराशा फैल गई थी। दूसरी जानकारी के अनुसार आश्रम प्रशासन और शिष्यों ने श्रद्धालुओं से फिलहाल आश्रम न आने की अपील की है। जिसके बाद श्रद्धालुओं में और भी घोर निराशा भर गई।

शिष्यों ने की थी भक्तों से अपील
उन्होंने भक्तों से सहयोग की अपील करते हुए कहा, ‘कृपया वापस जाइए और महाराज जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनकी आज्ञा के अनुसार ही नियमित पदयात्रा और एकांतिक दर्शन व्यवस्था को निरस्त किया गया है, हालांकि उसके बाद भी भक्त आश्रम के बाहर आ रहे हैं, जिसके चलते प्रबंधन को माइक से अनाउंस करना पड़ा। साथ ही एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें महाराजश्री का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक बताया गया है।

आश्रम प्रबंधन ने जारी की सूचना
जारी सूचना में बताया गया है कि ‘जैसा कि आप सभी भक्तों को सूचित किया गया था कि पूज्य श्री गुरुदेव भगवान जू की आज्ञा अनुसार प्रात: पदयात्रा, एकांतिक वार्तालाप एवं दर्शन कुछ समय के लिए स्थगित किए गए हैं। इसी बीच कुछ टीवी मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान जू के स्वास्थ्य को लेकर असत्य खबरें प्रसारित किए जा रहे हैं। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। पूज्य गुरुदेव भगवान जू पूर्णत: स्वस्थ हैं। उनकी इच्छा अनुसार ही कुछ समय के लिए दर्शन को विश्राम दिया गया है। अत: आप सभी निश्चिंत रहें एवं केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें।’

मध्यप्रदेश में माता के शक्तिपीठों की महिमा… ये स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *