10 मई मध्यप्रदेश आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी... ये है खास मौका!

10 मई मध्यप्रदेश आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी… ये है खास मौका!

Share Latest News On:

दमोह/आई संवाद/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्यप्रदेश दौरा संभावित है। प्रदेश के दमोह जिले में उनकी आमद होगी। जिसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि वो किसी चुनावी सभा की बजाय पथरिया विधानसभा इलाके में स्वावलंबी गौशाला के तहत बनने जा रही 517 एकड़ जमीन में गोशाला के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने आएंगे। इसके साथ ही उनके नरसिंहगढ़ इलाके में जाने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि, पीएम का आना लगभग तय है।

कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण
दमोह जिले में स्वावलंबी गोशाला कामधेनु निवास की स्थापना के लिए विकासखंड पथरिया के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी में 517 एकड़ जमीन को स्वीकृत किया गया है। जहां पर प्रधानमंत्री मोदी के आने की संभावना है। जिसके चलते कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ निरीक्षण किया। इस प्रोजेक्ट के लिए मध्य प्रदेश गौसवबर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा गौशाला के निर्माण और संचालन के लिए मेसर्स श्रीराम मानेक एग्रो प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को आदेशित किया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार… तीसरी सीट पर भी होगी घेराबंदी

अधिकारियों ने किया निर्देशित
पीएम मोदी के से पहले उपसंचालक पशुपालन डॉ. बृजेंद्र असाटी ने बताया कि मध्यप्रदेश गौसंवर्धन बोर्ड द्वारा गोशाला के संचालन के लिए नियुक्त कंपनी को निर्देश दिए हैं कि समय सीमा में भूमि की फेंसिंग और अस्थायी 200 गौवंश की गोशाला का निर्माण 10 मई 2026 के पहले कर लिया जाए। जिसके सभी संबंधित अधिकारी प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए सतर्क नजर आ रहे हैं।

जबलपुर बरगी डैम हादसे का सच आया सामने… क्रूज कैप्टन ने बताई सच्चाई !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *