panchayat-season-5

‘पंचायत सीजन-5’ में जमेगा फिर से मनोरंजन का रंग… जल्द रिलीज होगी सीरीज

Share Latest News On:

मुंबई/आई संवाद/ ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले लोकप्रिय शो ‘पंचायत’ का अगला यानी पांचवां सीजन जल्द रिलीज करने की तैयारी चल रही है। दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले सीजन-4 में रोमांचक मोड़ पर अंत होने के चलते फैंस को अगले सीजन में क्या होगा, इस पर टकटकी लगाए बैठे हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने पिछले महीने शो की आधिकारिक घोषणा की थी। अब शो को लेकर कुछ नई जानकारी सामने आई है।

इसी साल आएगा अगला सीजन

प्राइम वीडियो ने घोषणा की थी कि ‘पंचायत’ का अगला सीजन जल्द जारी किया जाएगा, जोकि इसी साल 2026 में रिलीज होगा। हालांकि अब तक कंफर्म डेट नहीं आई है, जिसका फैंस को काफी इंतजार है, जानकारी के मुताबिक कि कहानी को और आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें कई रोचक पल देखने को मिलेंगे। मेकर्स ने पहले ही इस बात का संकेत दे दिया था कि इस सीजन में चौथे सीजन में अधूरे रह गए सवालों के जवाब मिलेंगे। साथ ही संभव है कि कई ट्विस्ट भी इस बार कहानी में नजर आएंगे।

साउथ के फिल्मी हीरो बने मुख्यमंत्री… बॉलीवुड के हीरो सियासत में फ्लॉप!

वही रहेगी स्टार कास्ट
मेकर्स ने संकेत दिए हैं कि पांचवें सीजन में प्रमुख कास्ट वहीं रहेगी, जो पिछले चार सीजन में नजर आई है। जितेंद्र कुमार एक बार फिर सचिव अभिषेक त्रिपाठी का किरदार निभाते नजर आएंगे। नए सीजन में भी नीना गुप्ता, रघुवीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय अपने पसंदीदा किरदार में दिखाई देंगे। इस बार भी सीरीज की कहानी चंदन कुमार ने लिखी है, जबकि निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। वहीं पांचवां सीजन की भी चारों सीजन की तरह प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीमिंग होगी।

जल्द दर्शकों को देखने को मिलेगी ‘3 इडियट्स 2’… आमिर खान ने किया काम शुरू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *