श्रीनगर/आई संवाद/ जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान की जमकर तारीफ करके चौंका दिया है। अब्दुल्ला ने शिवराज को जम्मू-कश्मीर के लोगों को सच्चा दोस्त और हमदर्द बताया साथ ही अब्दुल्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोग उन्हें मामा बोलते हैं, ये टैग उन पर बिल्कुल सही जंचता है। वहीं अब राजनीतिक पंडित अब्दुल्ला की बयानबाजी को काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं, क्योंकि आगामी वक्त में नए नेतृत्व को लेकर बीजेपी में मंथन जारी है।
कश्मीरियों के लिए कामों को गिनाया
दरअसल शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआइसीसी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-IV, द्वितीय चरण के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीते डेढ़ वर्ष से निर्वाचित सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काफी सहयोग किया है, और प्रदेश के विकासात्मक मुद्दों पर बार-बार समर्थन किया है। जिसके चलते अब्दुल्ला ने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया।
शिवराज-मोहन की मुलाकात… सियासी गलियारों में हुई सरगर्मी तेज !
उमर अब्दुल्ला ने की जमकर ‘मामा’ की प्रशंसा
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिवराज चौहान की तारीख में कहा कि ‘मामा’ के रूप में आपको जो पहचान मिली है, वो पूरी तरह सही है,ये आप पर जंचती है। हमने भी आपको उसी अपनत्व और भरोसे के साथ स्वीकार किया है। आपने हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने में किसी तरह की कमी नहीं रखी है। जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए आपका सहयोग और प्रतिबद्धता काबिले-तारीफ है। साथ ही अब्दुल्ला ने कहा कि ये जो आप जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए कर रहे हो, इसका अगर आपने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए 50 फीसदी भी किया होगा, तो उनका आपको ‘मामा’ कहना गलत नहीं होगा।
नितिन नवीन की टीम में मध्यप्रदेश से इन नेताओं को मिलेगी जगह ?… ये बन रहे ताजा समीकरण !










