मध्यप्रदेश के ये 30 जिले बारिश के लिए रहे तैयार... मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मध्यप्रदेश के ये 30 जिले बारिश के लिए रहे तैयार… मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी का दौर जारी है, लोगों को तपन से बचने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है, ठंडे पेय पदार्थों के सेवन के साथ लोग दिन में निकलने से बच रहे हैं, लेकिन कई जिलों में अब मौसम बदलने वाला है, क्योंकि वहां पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम अचानक बदल सकता है।

30 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा समेत कई जिलों में बारिश और तेज़ हवा चलने की संभावना जताई है, जबकि अन्य जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। मौसम के बदलाव के पीछे कारण बताया जा रहा है कि प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है और इसी क्षेत्र से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। यही सिस्टम मौसम में बदलाव की मुख्य वजह बनेगा, जिसके चलते दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा।

गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान

इन जिलों में रहेगा गर्मी का प्रकोप
प्रदेश के कई जिलों को गर्मी से राहत मिलने वाली है, लेकि दूसरी तरफ इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के इलाकों में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहने की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर लोगों को हिदायत दी गई है कि वो गर्मी के बचाव के उपायों पर ध्यान दें।

इंदौर को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी चौकन्नें… विधानसभाओं के बनाए प्रभारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *