राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार... तीसरी सीट पर भी होगी घेराबंदी

राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार… तीसरी सीट पर भी होगी घेराबंदी

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की चौसर बिछना शुरु हो चुकी है। प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, इन सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने रणनीति पर काम शुरु करना शुरु कर दिया है। अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी और केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन की सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव होंगे।

दिग्विजय सिंह ने किया इंकार
कांग्रेस की तरफ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते कांग्रेस में दावेदारों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कांग्रेस में गुटबाजी और बढ़ते दावेदारों की संख्या को ध्यान में रखकर बीजेपी की बांछे खिली हुई है, हालांकि सारा मामला खुद राहुल गांधी के संज्ञान में है, इसीलिये दावेदार खुलकर कुछ भी कहने से डर रहे हैं, लेकिन अंदरखानों से निकलकर आ रही खबरों के चलते कांग्रेस में अबकी हरियाणा की तरह फूट ना हो जाए, इसके लिए कांग्रेस रणनीति बना रही है।

बीजेपी उतार सकती है तीसरा प्रत्याशी
कांग्रेस से तीसरी सीट छीनने के लिए इस पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम चर्चाओं में था, लेकिन दतिया में राजेंद्र भारती की सदस्यता पर लटकी तलवार से संभावित विधानसभा उपचुनाव के चलते अब स्थिति बदली हुई है। किसी आदिवासी प्रत्याशी को उतारकर बीजेपी चुनाव को रोचक बना सकती है। जिसके पीछे कांग्रेस के आदिवासी विधायकों का समर्थन लेना भाजपा का लक्ष्य रह सकता है। जानकारी के मुताबिक कुछ आदिवासी विधायक भी बीजेपी के संपर्क में बताए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल… आई संवाद ने एक दिन पहले जताई थी संभावना!

कांग्रेस का घटा संख्या बल
कांग्रेस के लिए तीसरी सीट जीतना कुछ दिन पहले आसान दिख रहा था। बीजेपी के पास दो सीटें आसानी से जीतने के संख्या बल है, परंतु दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 64 हो गई है। विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर कोर्ट ने रोक लगाई हुई है, तो बीना विधायक निर्मला सप्रे का मामला भी कोर्ट में लंबित हैं। ऐसी में स्थिति में कांग्रेस के विधायक घटकर 62  हो गए हैं, जिसके चलते बीजेपी खेल कर सकती है, क्योंकि जीतने के लिए 58 विधायकों का समर्थन जरुरी है, और सारा खेल 5 विधायकों के जोड़-तोड़ पर आकर रुक गया है।

स्वतंत्र पत्रकारिता पर खड़गे ने बताया खतरा… विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर दिया संदेश

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *