भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने हाहाकार मचाया हुआ है। सुबह से ही सूरज की तेज किरणें लोगों का चेहरे लाल कर रही है। दोपहर में निकलने से पहले लोगों को सोचना पड़ रहा है। कई लोग लू लगने के कारण अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट ने धड़कने बढ़ा दी है। अगले चार दिन में भीषण गर्मी अपने उफान पर रहेगी। करीब 40 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे में विभाग ने लोगों को गर्मी से बचाव हेतु अपील की है।
इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, शनिवार के दिन इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। इन जिलों में विभाग ने लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि गर्मी से बचाव के साधनों को अपनाएं। ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करें।
यहां भी गर्मी का रहेगा असर
भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह और मंडला में भी लू का प्रकोप रहने की संभावना है। जिसके चलते लोगों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, पांढुर्णा और बैतूल में भी तेज गर्मी की संभावना जताई है। यहां पर भी लोगों को गर्मी के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
गर्मियों में कच्चा प्याज सेहत का खजाना… भीषण गर्मी में देता है राहत!
भीषण गर्मी में लोगों को बचाव के उपाय
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा पानी पीएं। दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि गर्मी से बचाव में मदद मिले। तेज धूप से बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखें और उनका विशेष ध्यान रखें।
गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान









