निगम-मंडल में नियुक्ति के बाद एल्डरमैनों की बारी... विधायकों से लिए गए नाम!

निगम-मंडल में नियुक्ति के बाद एल्डरमैनों की बारी… विधायकों से लिए गए नाम!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में निगम-मंडल में नियुक्तियों का दौर जारी है, कई सीनियर नेताओं को उपकृत करने का काम किया गया है। जिसके पीछे बीजेपी का दावा है कि काम करने वाले नेताओं को निगम-मंडल में जगह दी गई है, जोकि आगे जाकर निगम-मंडल, आयोग, प्राधिकरण के कामकाज को सुचारु ढंग से चलाएंगे। ऐसे में अब बारी है नगर निगम में एल्डरमैनों की नियुक्ति की, जिसको लेकर विधायकों से नाम मांगें गए हैं।

एल्डरमैनों की नियुक्ति में विधायक भारी
आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव होना है, नगर निगम की व्यवस्था को और भी मजबूत बनाने के लिए बीजेपी सरकार ने जल्द एल्डरमैनों की नियुक्ति करने का फैसला लिया है, हालांकि इसमें संगठन की राय को दरकिनार करने की बात निकलकर सामने आ रही है, और विधायकों से नाम लेकर उनके समर्थकों को तवज्जो दी जाएगी।

भोपाल से सूची जारी करने की तैयारी
बीजेपी संगठन के जरिए विधायकों की पसंद की नामों की सूची मंगाई गई है, जिसे संगठन के जरिए ही आगे बढ़ाने की तैयारी है, लेकिन कई जगह जिला अध्यक्षों ने विधायकों की पसंद पर आपत्ति जताई है, जिसके चलते सूची भोपाल मुख्यालय तक नहीं पहुंची है, इस पर सीधे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संज्ञान लेकर सूची को फाइनल करा सकते हैं, और एल्डरमैनों की नियुक्ति का रास्ता तय कर सकते हैं।

संविदाकर्मियों को सीएम डॉ. मोहन यादव की सौगात… नियमित नियुक्तियों में मिलेगा आरक्षण

असंतोष से पार पाने की तैयारी
बीजेपी संगठन को पता है कि एल्डरमैनों की संभावित सूची वायरल होने पर बवाल मचना तय है, क्योंकि काफी समय से नेताओं की फेहरिस्त इन पद को पाने की आस लगाए बैठी है, खासकर वे जिन्हें पिछले नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं दिया गया या फिर वो हार गए। इन नेताओं पार्टी और अपने आकाओं से एल्डरमैन बनाने की मांग रखी थी, जिसकी तस्वीर कुछ दिन के बाद साफ हो जाएगी।

मध्यप्रदेश में खुल रही RSS की पहली यूनिवर्सिटी… सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *