युवाओं को साधने में जुटेगी कांग्रेस... बैठक के लिए बनाई विशेष रणनीति!

युवाओं को साधने में जुटेगी कांग्रेस… बैठक के जरिए बनाई विशेष रणनीति!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने एक खास रणनीति की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। भाजपा की लाड़ली बहना योजना से निपटने के लिए कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने का प्रयास करेगी। युवाओं की समस्या को लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है, ताकि यूथ से बात कर उनकी समस्या, और उसे दूर करने के लिए कांग्रेस के साथ आने की बात कही जाए। इसके लिए एक टीम तैयार की गई है, जिसमें 7 युवा विधायकों समेत 15 बड़े नेता शामिल हैं।

बैठकों का दौर शुरु
युवाओं के लिए रणनीति बनाने को लेकर भोपाल में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। 10 दिन के बाद दूसरी बैठक आयोजित होगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में विधायक जयवर्धन सिंह, विक्रांत भूरिया, हनी बघेल, पंकज उपाध्याय, कुणाल चौधरी, समेत युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया, इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी मौजूद रहे। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने संबोधित किया।

दतिया उपचुनाव का रण… जीतू पटवारी-उमंग सिंघार ने जमकर सुनाई खरी-खोटी!

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मांगे सुझाव
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने युवाओं की समस्याएं उठाने के लिए सुझाव मांगे। उन्होंने कहा कि आजकल के युवा राजनीति के बारे में क्या सोचते हैं, वे राजनीतिक पार्टी से किस तरह की अपेक्षा रखते हैं। जिस पर सभी ने बेरोजगारी को बड़ा संकट करार दिया। इस दौरान युवाओं को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने और पार्टी से जोड़े रखने पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें प्लान बना कि कांग्रेस युवाओं की समस्याओं को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित करेगी। अब 10 दिन बाद बैठक का दूसरा चरण शुरु होगा, जिसमें अन्य मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी भंग… अब चलेगा ‘मिशन मोहब्बत’

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *