भोपाल/आई संवाद/ मंगलवार को संघ, बीजेपी की समन्वय बैठक हुई, इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार, दीपक विस्पुते, क्षेत्र प्रचारक स्वपनिल कुलकर्णी, बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहे, इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द निगम-मंडल में नियुक्ति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार संभव है।
वर्तमान में 4 मंत्री पद खाली
मोहन कैबिनेट में फिलहाल 4 पद खाली है, वर्तमान में 31 मंत्री हैं, जबकि 35 बनाए जा सकते हैं। चार पदों को भरा जाएगा जिसके साथ कुछ मंत्रियो को मुक्त करके नए बनाए जाने की भी बात सामने आ रही है। जिस पर संघ की समन्वय बैठक का असर साफतौर पर देखा जा सकता है, पार्टी सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेताओं को वरियता के आधार पर दिल्ली भेजा जा सकता है, क्योंकि उनकी मंशा भी इसकी तरफ इशारा कर रही है।
इन दावेदारों पर पूरा जोर
सीएम डॉ. मोहन यादव जल्द मंत्रिमंडल विस्तार कर सकते हैं, इसमें प्रमुख दावेदारों की फेहरिस्त में गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, रीति पाठक, मालिनी गौड़, मनोज पटेल का नाम शामिल है, हालांकि अन्य दावेदारों को निगम-मंडल में एडजस्ट कर संतोष दिया जा सकता है, लेकिन कई पूर्व विधायक भी निगम-मंडल की रेस में शामिल है, उनका भी ध्यान रखने की बात निकलकर सामने आ रही है।
नवाबी खानदान के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद… ‘रुबात’ बंद करने का गर्माया मुद्दा









