मध्यप्रदेश के दो आदिवासी मंत्रियों के बीच जमकर ठनी... बीजेपी संगठन हुआ हैरान!

मध्यप्रदेश के दो आदिवासी मंत्रियों के बीच जमकर ठनी… बीजेपी संगठन हुआ हैरान!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ बीजेपी ने अपनी सरकार के मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को जांचने के लिए वन टू वन चर्चा का सहारा लिया था, प्रभारी मंत्रियों से स्थानीय स्तर की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली गई थी। इसी बीच सरकार के दो मंत्रियों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, आरोप के जवाब में एक मंत्री ने संगठन का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद से दूसरी महिला मंत्री ने फोन बंद कर खुद को भूमिगत कर लिया है, जिसके पीछे शराब कारोबार को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

मंत्री नागर सिंह-संपत्तिया उइके आमने-सामने
दरअसल आलीराजपुर की प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके जिले की स्थिति के बारे में जानकारी दे रही थी, इसी दौरान उन्होंने कहा कि नागर सिंह का तो शराब कारोबार है…समन्वय कैसा? मीटिंग में मंत्री नागर सिंह चौहान उपस्थित नहीं थे। जिसके बाद मंत्री नागर सिंह चौहान को जानकारी मिलने पर उन्होंने संगठन के सामने नाराजगी जाहिर की, उनका कहना है कि वन टू वन चर्चा की खबर लीक होना, उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश का हिस्सा है, जिस पर संगठन को एक्शन लेने की जरुरत हैं, क्योंकि ये बातें बाहर नहीं आना थी।

दतिया उपचुनाव: डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने की कद्दावर नेता से मुलाकात… चर्चा का बाजार गर्म!

विपक्ष साध रहा निशाना
मामले पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा ‘ये कैसा परफ़ॉर्मेंस, मंत्री ही शराब कारोबारी, प्रभारी मंत्री संपत्तिया उइके ने मंत्री नागर सिंह चौहान के लिए कहा, नागर सिंह चौहान शराब कारोबारी हैं, उनसे समन्वय नहीं कर सकते। यानी भाजपा सरकार के मंत्री अब एक-दूसरे पर खुलेआम शराब कारोबार से जुड़े होने के आरोप लगा रहे हैं। यही है भाजपा मंत्रियों का असली ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड’। वहीं अब कांग्रेस के इस मुद्दे के जरिए बैठे-बिठाए एक मुद्दा मिल गया है, जिसके चलते बीजेपी को बैकफुट पर आना पड़ रहा है।

इंदौर जल संकट: राजनेता आमने-सामने… शहर में नहीं पानी, कितना सही?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *