MP बीजेपी ने जारी की सोशल मीडिया रेटिंग... जानिये कौन आगे, कौन पीछे?

MP बीजेपी ने जारी की सोशल मीडिया रेटिंग… जानिये कौन आगे, कौन पीछे?

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ बीजेपी का फोकस पूरी तरह से सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने पर नजर आ रहा है, इसके लिए वो अपने नेताओं को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के लिए वो भी एक माध्यम बनें। आज के वक्त में सोशल मीडिया डोर-टू-डोर प्रचार का वैकल्पिक साधन बनकर उभरा है, जोकि उससे भी आगे मैन-टू-मैन प्रचार का साधन बन गया है। इसी को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश बीजेपी ने अपने जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि कौनसा नेता सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव है।

इंदौर के श्रवण सिंह चावड़ा ने मारी बाजी
बीजेपी की अपने जिला अध्यक्षों की सोशल मीडिया रेटिंग की जारी सूची में इंदौर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा पूरे प्रदेश में नंबर वन पर हैं। फेसबुक पर वो बेहद ही सक्रिय नजर आए हैं। एक्स पर उनके 4 हजार 286 फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 78 हजार 800 फॉलोअर्स के साथ वो सबसे आगे हैं। जिससे पता चलता है कि चावड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से कितना जुड़ाव बनाया है, हालांकि कहा जा रहा है कि अब वो इस काम को और भी तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

उज्जैन में अभी से सिंहस्थ सा नजारा… भीषण गर्मी में संतों का अग्निस्नान जारी

सूची में इनका भी नाम
इंदौर बीजेपी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का क्रम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के मामले में चौथे स्थान पर है। उनके पहले रायसेन के राकेश शर्मा, धार के नीलेश भारती हैं। ग्रामीण स्तर पर पांचवें नंबर पर राजगढ़ के ज्ञानसिंह गुर्जर, छठे नंबर पर ग्वालियर ग्रामीण के प्रेम सिंह राजपूत, सातवें नंबर पर शिवपुरी के जसमंत जाटव, आठवें नंबर पर गुना के धर्मेंद्र सिंह सिकरवार है। कई जिला अध्यक्ष तो ऐसे हैं कि जिनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग बहुत ही कम है, जिसके चलते उन्हें डिजिटल माध्यम पर सक्रिय होने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *