भोपाल/आई संवाद/ कुछ दिन पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, वहीं एक बार फिर उन्होंने अपने दिल्ली दौरे के दौरान शाह से मिलकर चर्चा की, जिसको लेकर प्रदेश में एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को बल दे दिया है। माना जा रहा है कि निगम-मंडल में नियुक्तियां खत्म होने के बाद प्रदेश को नए मंत्री मिल सकते हैं। इनमें कई सीनियर विधायकों का नाम शामिल बताया जा रहा है।
मोहन कैबिनेट में 4 मंत्री पद खाली
रामनिवास रावत के चुनाव हारने के बाद से प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 31 रह गई थी, 4 पद अब भी खाली है, हालांकि रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाकर उपकृत किया जा चुका है। इसी बीच सीएम डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
6 से 7 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ
सूत्रों के अनुसार कई लो प्रोफाइल मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, 6 से 7 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। जिनमें गोपाल भार्गव, मालिनी गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव,प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस का नाम सबसे ऊपर बताया गया है। हालांकि कुछ दिन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की भी घोषणा होना है, उसको लेकर भी मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।
मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा पद को लेकर खींची तलवारें… सांसद-विधायक फिर आमने-सामने









