भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की आहट सुनाई दे रही है, जिसको लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच चर्चा भी हो चुकी है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि जल्द ही कई विभागों में नए अफसरों की तैनाती की जाएगी, क्योंकि कई अधिकारियों के पास अतिरिक्त प्रभार है, जिसके चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है।
मंत्रालय स्तर पर होगा फेरबदल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस उन विभागों पर विशेष रुप से नजर आ रहा है, जिनमें एक ही अधिकारी के पास 2–3 विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। बात की जाए शिवशेखर शुक्ला की, तो उनके पास गृह, पर्यटन और संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। जिसके चलते अब सीएम ऐसे विभागों में स्थायी अधिकारियों की नियुक्ति करना चाहते है, ताकि कामकाज का बोझ कम करने के साथ विभाग के कामकाज को सुचारु रुप से चलाया जाए।
एक ही विभाग जमे अफसर होंगे इधर से उधर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उन अफसरों का विभाग बदला जाएगा, जो 2 से 3 साल से एक ही विभाग में जमे हुए हैं, सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐसे अफसरों की सूची तैयार कर ली है, उदाहरण के रुप में रश्मि अरुण शमी (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति) और सोनाली पोंक्षे वायंगणकर (सामाजिक न्याय विभाग) जैसे नाम चर्चा में हैं। जिननके पास भी अतिरिक्त प्रभार हैं, उन्हें पुनर्गठित करने का काम किया जाएगा।
अब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इंतजार की घड़ियां होगी खत्म… ये बन सकते हैं मंत्री !
आईपीएस अधिकारियों के तबादलों पर भी फोकस
प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल के साथ ही पुलिस विभाग में भी बड़े स्तर पर बदलाव होने वाले हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चर्चा के बाद आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची दिया जाएगा। इसमें ADG, IG, DIG से लेकर कई जिलों के पुलिस अधीक्षक तक शामिल होंगे, क्योंकि कई जिलों में वर्तमान में DIG स्तर के अधिकारी SP की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जहां नए SP की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है।
नवाबी खानदान के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद… ‘रुबात’ बंद करने का गर्माया मुद्दा









