इंदौर में नहीं रुक रहे लव जिहाद के मामले... बजरंग दल ने किया पुलिस के हवाले!

इंदौर में नहीं रुक रहे लव जिहाद के मामले… बजरंग दल ने किया पुलिस के हवाले!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर में लव जिहाद के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, लसूड़िया थाना इलाके में एक बार फिर होटल में हिंदू युवती के साथ ठहरे एक मुस्लिम युवक पकड़ाया, जिसे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के हवाले कर दिया है। होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है, क्योंकि बिना दस्तावेजों के एंट्री दी गई थी।

बजरंग दल को मिली थी सूचना
बजरंग दल के माही पंवार, अजय जाट और रवि मालवीय को सूचना मिली थी कि बेस्ट प्राइज के पीछे एक होटल में मुस्लिम युवक हिंदू युवती से ठहरा हुआ है। इन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। जिसका नाम साहिल खान निवासी खजराना है। बताते हैं कि वो पालदा के एक कारखाने में काम करता है, जहां पर मांडव की रहने वाली युवती भी काम करती है, जिसे मुस्लिम युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और उसका शोषण कर रहा था।

आरोपी का अन्य हिंदू युवतियों से भी संबंध!
आरोपी युवक साहिल खान के मोबाइल से अन्य हिंदू युवतियों से भी चैटिंग और वीडियो की जानकारी मिली है। वहीं होटल में बिना दस्तावेजों के रुम लिया था, जिसके चलते बजरंग दल ने होटल संचालक पर सख्त कार्रवाई करने के साथ पुराने रिकॉर्ड खंगालने की मांग की है। युवक और युवती को लसूड़िया पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

इंदौरी स्वाद में लगा महंगाई का तड़का… 25 से 30 रुपये का बिक रहा समोसा!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *