मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम अस्पताल में भर्ती... मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल!

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम अस्पताल में भर्ती… मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय पर बैठक का आयोजन किया था। उसमें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा नहीं पहुंचे। जानकारी निकालने पर पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती है, जिसके बाद बैठक में हड़कंप मच गया, क्योंकि उप मुख्यमंत्री के अचानक बीमार होने की खबर ने सबको चौंका दिया। उसके बाद सभी ने उनके हालचाल के बारे में जानकारी ली।

भीषण गर्मी से बढ़ी परेशानी
जगदीश देवड़ा को मंत्रियों के कामकाज को लेकर आयोजित बैठक में बुलाया गया था, जिसमें जगदीश देवड़ा की अनुपस्थित रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनको भीषण गर्मी के चलते लू लग गई है। जिसके कारण वो अस्पताल में भर्ती हो गए। इसके बाद मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और संगठन नेताओं ने उनका फोन कर हालचाल जाना। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को हीट स्ट्रोक-यूरिन इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हुईं।

निजी अस्पताल में भर्ती डिप्टी सीएम
गर्मी के कारण डिप्टी सीएम को लू लग गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी कारण वे सीएम हाउस में आयोजित बैठक में आयोजित नहीं हो पाए। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को हीट स्ट्रोक-यूरिन इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हुईं। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर उनकी सेहत पर ध्यान दे रहे हैं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

दतिया उपचुनाव का रण… जीतू पटवारी-उमंग सिंघार ने जमकर सुनाई खरी-खोटी!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *