मनचलों ने महिला पुलिसकर्मी से मांगा मोबाइल नंबर... अब सलाखों के पीछे शोहदे!

मनचलों ने महिला पुलिसकर्मी से मांगा मोबाइल नंबर… अब सलाखों के पीछे शोहदे!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ हेलो मैडम, आपका नंबर मिलेगा क्या? ये शब्द किसी साधारण युवती को नहीं बोले गए, बल्कि मनचलों ने यह हरकत महिला पुलिसकर्मी के साथ की। घटना इंदौर के रीजनल पार्क इलाके की बताई जा रही है, जहां पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इसी दौरान दो युवक आए, और महिला पुलिसकर्मियों से उनका मोबाइल नंबर मांगने लगे, जिस पर आसपास तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

पुलिस का ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’
इंदौर के गार्डन, चौपाटी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई दिनों से महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही थी, इसीलिये पुलिस ने एक सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देना शुरु किया है। ऐसे इलाकों में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। जिसकी जानकारी देते हुए जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र रावत के निर्देशन में रीजनल पार्क क्षेत्र में ‘ऑपरेशन सीक्रेट मिडनाइट’ चलाया गया, जिसमें दो युवकों को महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस मौके पर आसपास सादे कपड़ों में पुरुष पुलिसकर्मी और वीडियोग्राफी टीम भी मौजूद थी। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है।

राजेंद्र नगर पुलिस ने की कार्रवाई
डीसीपी नरेंद्र रावत ने जानकारी दी कि पकड़ाए मनचलो की पहचान अयान पुत्र अकरम शेख निवासी नार्थतोड़ा और उजेफ पुत्र महीद खान निवासी साउथतोड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले विजयनगर पुलिस ने भी मेघदूत उपवन क्षेत्र में इसी तरह कार्रवाई करते हुए एक आईटी कंपनी के इंजीनियर को महिला पुलिसकर्मियों से नंबर मांगने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इंदौर जल संकट: राजनेता आमने-सामने… शहर में नहीं पानी, कितना सही?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *