किसका है ये तुमको इंतजार… इंदौर मैट्रो पर लगा कौनसा ब्रेक?

किसका है ये तुमको इंतजार… इंदौर मैट्रो पर लगा कौनसा ब्रेक?

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जनता से अपील की है कि वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करें, पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए हरसंभव प्रयास करें। पीएम की मंशा का इंदौर में कितना ध्यान रखा जा रहा है, ये तब समझ आता है कि मेट्रो ट्रेन का 17 किलोमीटर का रुट पूरी तरह से बनकर तैयार है, सैफ्टी क्लियरेंस भी मिल चुका है, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में लोग निराश हो रहे हैं, क्योंकि इस रुट के शुरु होने से स्टूडेंट्स से लेकर कामकाजी लोगों को बेहद ही फायदा होगा।

‘अतिथि’ तुम कब आओगे!
इंदौर की जनता का मैट्रो का लंबा सफर करने का सपना चकनाचूर हो रहा है, भीषण गर्मी मैट्रो के आरामदायक सफर के लिए उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है, वो भी महज ‘अतिथि’ के इंतजार में, क्योंकि गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो ट्रेन चलाने की सारी तैयारियां पूरी होने के बाद भी, और तो और कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से क्लियरेंस मिलने के महीनों बीत जाने के बाद भी ट्रेन का पहिया आम जनता के लिए नहीं घूम सका है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर निर्माण कार्य और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया तो समय पर पूरा कर लिया गया है, लेकिन महज उद्घाटन की तारीख तय नहीं होने के चलते शहरवासियों की उत्सुकता अब निराशा में बदल रही है, जबकि स्थानीय नागरिकों ने रामनवमी, हनुमान जयंती निकलने के बाद शनि जयंती का भी इंतजार किया, पर तीनों मौके बीत जाने के बाद भी स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि राज्य शासन की ओर से पीएमओ को मेट्रो संचालन का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअली हरी झंडी दिखाने, या फिर किसी केंद्रीय मंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर भेजने की अनुमति मांगी गई है। जिसका शहर की जनता को बेसब्री से इंतजार है।

इंदौर की सड़कों के तीन किस्से… शायद हर शख्स इससे हुआ है रुबरु

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *