इंदौर विकास प्राधिकरण का सियासी चतुर्भुज तैयार... इनका नाम लगभग फाइनल!

इंदौर विकास प्राधिकरण का सियासी चतुर्भुज तैयार… इनका नाम लगभग फाइनल!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों के साथ प्राधिकरणों में नियुक्ति का दौर शुरु हो चुका है, ऐसे में सबसे ज्यादा चर्चा प्रदेश की आर्थिक राजधानी के इंदौर विकास प्राधिकरण को लेकर हो रही है, क्योंकि शहर के विकास को धार देने काम आईडीए ही करता है। ऐसे में प्राधिकरण में पद पाने की लिस्ट में कई नाम शामिल है, जोकि अपने आकाओं के जरिए जोर लगा रहे हैं, इसी बीच नामों की चर्चा में चार नाम तेजी से उभरकर सामने आए हैं, जिन्होंने चौंका दिया है।

Ida के चक्रव्यूह में बना चतुर्भुज
इंदौर विकास प्राधिकरण में पद पाने वालों की सूची में चार नामों पर सहमति बनाने का प्रयास भोपाल से किया जा रहा है, जोकि चिंटू वर्मा, दीपक जैन टीनू, हरिनारायण यादव, अक्षय कांति बंम हैं। इनमें चिंटू वर्मा बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं, जिनका कार्यकाल काफी कम दिनों का रहा है। दीपक जैन टीनू बीजेपी के पूर्व पार्षद रहने के साथ नगर अध्यक्ष की रेस में भी सबसे आगे थे, साथ ही वे बीजेपी के प्रदेश गसह मीडिया प्रभारी रहे हैं। हरिनारायण यादव पूर्व में भी आईडीए में पद पर रहने के साथ वरिष्ठ नेता हैं, वे संगठन में भी कई पदों पर रहे हैं।  इसी तरह अक्षय कांति बंम को लोकसभा में पाला बदलने का इनाम मिल सकता है।

भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद

चौकड़ी के विरोध में कई नेता
चिंटू वर्मा, दीपक जैन टीनू, हरिनारायण यादव, अक्षय कांति बंम सभी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक माने जाते हैं, जिसके चलते अन्य बीजेपी के नेता इसके विरोध में उतर आए हैं। एकजुट होकर सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, उषा ठाकुर ने पार्टी आलाकमान तक संदेश पहुंचा दिया है, कि अगर एक ही नेता के समर्थकों को पद से नवाजा जाएगा, तो हमारे समर्थकों का क्या होगा। वहीं अब इसके चलते पार्टी आलाकमान समन्वय बैठाने के प्रयास में जुट चुका है।

सिंधिया समर्थकों पर पदों की बौछार जारी… केपी यादव के बाद बदले समीकरण!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *