स्वर्गीय पाटन वाले गुरुजी पुण्य स्मरण समारोह... आचार्य अंकित झांझोट का किया सम्मान

स्वर्गीय पाटन वाले गुरुजी पुण्य स्मरण समारोह… आचार्य अंकित झांझोट का किया सम्मान

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ बुधवार को महेश नगर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में स्वर्गीय पाटन वाले गुरुजी की पुण्यतिथि पर विभिन्न प्रकल्पों के साथ विद्वानों का सम्मान किया गया। पंकज पाटन वाले गुरु जी ने महू से आचार्य अंकित झांझोट को विशिष्ठ अतिथि के रुप में सम्मानित किया। साथ ही उनके कर्मकांड के लिए किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की।

गरिमामयी कार्यक्रम में सनातनी संस्कारों पर चर्चा
सनातनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को लेकर कार्यक्रम में चर्चा का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बताया गया कि संस्कारों से परिपूर्ण समाज के लिए कर्मकांडों का बड़ा ही महत्व है, क्योंकि वैदिक काल से चली आ रही परंपरा में लोग अपने गुणों के आधार पर पहचाने जाते हैं, जिसके चलते कर्म प्रधान समाज की कल्पना का दायरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, जिसे संजोने का काम लगातार किए जाने की जरुरत है।

इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से ज्योतिष, वास्तु और कर्मकांड सहित कई विधाओं के पारंगत विद्वानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महामंडलेश्वर श्यामानंद जी महाराज, पंडित नीरज शर्मा, आदरणीय दिनेश जी गुरूजी,आदरणीय संतोष जी भार्गव,आचार्य संजय शर्मा, गोंदी वाले बालाजी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी जितेंद्र नाथ महाराज , रणजीत हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी, दीपेश जी व्यास,जीतू जी गुप्ता बाबा, बगलामुखी साधक पंडित प्रकाश जी गौड़ , ज्योति आचार्य नीतू जी मित्तल, अनंत योगेंद्र महंत, समाजसेवी मनोज जी परमार, प्रकांड ज्योतिष शिव मेहता, कोदरिया से भरत जी जोशी,सुश्री प्रेयणा जी सक्सेना, प, जयदीप जी दुबे,पं संजय जी शर्मा,चारभुजा मंडल से पप्पू जी शर्मा, मनीष जी शर्मा,सहित बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित थे, संचालन नीरज व्यास ने किया।

भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *