इंदौर/आई संवाद/ इंदौर के स्वाद की तारीफ बड़े-बड़े दिग्गजों ने की है, यहां के व्यंजन पॉइंट्स पर लोगों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन अब लोग सोच-समझकर इन दुकानों पर जा रहे हैं, क्योंकि पहले 10 तक में समोसा-कचोरी मिल जा करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। रसोई गैस की उपलब्धता और बढ़े दामों का असर साफ देखा जा रहा है, क्योंकि एक साधारण का पोहा से लेकर अन्य आइटम 20 रुपये के ऊपर ही बिक रहे हैं, जिसके चलते आम व्यक्ति घर पर ही नाश्ते का प्रबंध करने को मजबूर है।
कचोरी-समोसे के दामों में लगी आग
एक होटल संचालक ने चर्चा में बताया कि कुछ दिन पहले उनके यहां कचोरी-समोसे का दाम 10 रुपये हुआ करता था, लेकिन पहले 18 रुपये के बाद 20 रुपये करना पड़ा है। शहर के पूर्वी और पश्चिमी इलाके के कुछ यही हाल है। कई जगह तो समोसा 25 से 30 रुपये के बीच बिक रहा है, क्योंकि गैस की उपब्धता नहीं होने के चलते डीजल भट्टी से काम चला रहे हैं। कोयले, लकड़ी का उपयोग भी किया जा रहा है, जोकि काफी महंगी पड़ रही है।
भोजन थाली भी हुई महंगी
भोजनालय संचालकों से चर्चा के दौरान पता चला है कि उन्होंने भी भोजन थाली के रेट में 10 से 20 रुपये बढ़ा दिए हैं, 50 रुपये वाली मिनी खाली 70 रुपये की हो गई है, 70 रुपए की थाली 90 और 170 की थाली 180 हो गई है। इसके अलावा हरी सब्जियों में 10 रुपए और पनीर की सब्जियों में 20 रुपये तक रेट बढ़ाए गए हैं, जिसके चलते सरकारी अन्नपूर्णा भोजनालय की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है।
गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान










