इंदौर को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी चौकन्नें... विधानसभाओं के बनाए प्रभारी

इंदौर को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी चौकन्नें… विधानसभाओं के बनाए प्रभारी

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी इंदौर को लेकर अबकी बार ज्यादा सचेत हैं, क्योंकि यह उनका गृह जिला है, इसीलिए आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने अलग रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है, जिस तरह से भागीरथपुरा जलकांड के बाद कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया था, उसी तरह से संगठन को प्रदेश की आर्थिक राजधानी में मजबूत बनाने के लिए पटवारी प्रयासरत हैं, जिसका नतीजा एक बार फिर देखने को मिला है।

जीतू पटवारी ने बनाए विधानसभा प्रभारी
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत इंदौर में प्रभारी नियुक्त किए हैं, इसके पहले अभियान के तहत शहर और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी, जिसके बाद अब शहर, ग्रामीण, विधानसभाओं में प्रभारियों को तैनात कर दिया गया है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के अनुसार इंदौर शहर में कांग्रेस के प्रभारी बाला बच्चन, पंकज उपाध्याय रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा क्रमांक एक में सुनील यादव, दो में देवेंद्र मीणा, तीन में सोमिल नाहटा, चार में अजय ठक्कर, पांच में लियाकत पटेल और असलम लाला को प्रभारी बनाया गया है।

अब होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इंतजार की घड़ियां होगी खत्म… ये बन सकते हैं मंत्री !

इंदौर ग्रामीण के ये बने प्रभारी
इंदौर ग्रामीण का विजयलक्ष्मी साधौ, अजय रघुवंशी को प्रभारी बनाया गया है। देपालपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मनोज गौतम, ऋतुराज सिंह, महू के लिए दीपक डंडीर, करण कुमारिया, सांवेर के लिए वरुण क्षोत्रिय और पंकज वर्मा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके बाद कहा जा रहा रहा है कि निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाया जाएगा, जिसके लिए पार्टी आलाकमान से सख्त निर्देश दे दिया है।

शिवराज सिंह चौहान की जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने की तारीफ… ‘मामा’ के टैग को बताया सही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *