छतरपुर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश की एक बेटी से दरिंदगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक NEET छात्रा का अपहरण कर 16 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने युवती से एक के बाद एक कई बार गैंगरेप किया। युवती को नशीले इंजेक्शन देकर बेसुध हालत में रखने के साथ सिगरेट से दागा और चाकू से वार तक किए। फिलहाल युवती का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।
उत्तरप्रदेश में दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय छात्रा उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में NEET की तैयारी कर रही थी, जोकि एमपी के छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पठा गांव निवासी है। बीती 30 अप्रैल को वो कोचिंग से अपने कमरे में लौट रही थी, तभी उसे गांव का रहने वाला मोहित श्रीवास अपने साथी अंकित श्रीवास, हल्लू राजपूत और अन्य लोगों के साथ उसे प्रयागराज ले गया, जहां एक जगह बंधक बनाकर रखा गया। छात्रा को नशीले इंजेक्शन देकर दरिंदगी को अंजाम दिया गया, और तो और पीड़िता के विरोध करने पर सिगरेट से दागा गया, आरोपियों ने उसके भाई का फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन मांग भरकर शादी जैसी रस्म भी कराई।
तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
दरअसल, छात्रा के अचानक लापता होने के बाद उसकी मां ने पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन किया, तलाश के दौरान पुलिस ने यूपी के प्रयागराज से युवती को बरामद किया। मामले में पुलिस ने अब तक तीन मुख्य आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनचलों ने महिला पुलिसकर्मी से मांगा मोबाइल नंबर… अब सलाखों के पीछे शोहदे!









