दतिया के रण में दिग्गजों के टकराने की तैयारी... वापसी की तैयारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा!

दतिया के रण में दिग्गजों के टकराने की तैयारी… वापसी की तैयारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा!

Share Latest News On:

दतिया/ आई संवाद/ मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी चुनावी बिसात बिछने वाली है, दिग्गजों के बीच बड़ी जंग की तैयारी है, ये रण होगा दतिया का, जिसमें कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद रिक्त हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव की औपचारिक तयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां पर सबसे ज्यादा पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। उनके लिए यह उपचुनाव आर-पार की लड़ाई वाला होगा, क्योंकि उनके लिए जीत ही एकमात्र विकल्प है, क्योंकि इसके बाद ही उनका आगामी राजनीतिक भविष्य तय होगा, और अगर वो जीतते हैं, तो ग्वालियर-चंबल में एक बार फिर ‘नरोत्तम दादा जिंदाबाद का नारा गूंजेगा।’

कलेक्टर ने की तैयारियां शुरु
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन को पत्र जारी कर दिया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए राजनीतिक दलों से संपर्क बनाना शुरु कर दिया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने राजनीतिक दलों को चुनाव के पूर्व होने वाली प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग शामिल है। यह प्रक्रिया 19 मई को जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें 291 मतदान केंद्रों के लिए आवश्यक मशीनों का परीक्षण किया जाएगा। प्रशासन ने 18 मई तक प्रतिनिधियों की सूची, फोटो और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।

मैं लौटकर आऊंगा – नरोत्तम मिश्रा
दतिया विधानसभा सीट पर पिछली बार 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया था, लेकिन राजेंद्र भारती को सहकारी बैंक एफडी घोटाले से जुड़े मामले में सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य घोषित किया गया। इसी बीच डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शायराना अंदाज में कहा था – ‘मैं लौटकर आऊंगा।’ इस पर साफ हो गया कि उपचुनाव में पूर्व गृहमंत्री पूरी ताकत के साथ जीत के लिए मैदान में उतरेंगे, जोकि कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे।

सिंधिया खेमे में मची हलचल… मंत्रियों से इस्तीफे की उठी मांग!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *