भोपाल/आई संवाद/ किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस बड़ा आंदोलन करने जा रही है, जिसमें सभी जिला अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं, 7 मई को मुरैना से लेकर सेंधवा तक चक्काजाम किया जाएगा, जिसके जरिए किसानों का ध्यान सरकार की तरफ खींचने की बात कही जा रही है, इसके लिए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक बैठक का आयोजन किया है।
भोपाल में बैठक का आयोजन
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सोमवार को सभी जिला अध्यक्षों को भोपाल बुलाया था, जिसमें आगामी किसान आंदोलन को लेकर जानकारी दी गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में जानकारी दी गई कि आगामी 7 मई को कांग्रेस पार्टी किसानों को लेकर बड़ा आंदोलन करने वाली है।
बीजेपी सरकार पर लगाया आरोप
बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार किसानों की उपज खरीदने में आनाकानी कर रही है, और अब भ्रम पैदाकर किसानों के हितों से खिलवाड़ किया जा रहा है, उसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। वहीं एमएसपी पर गेहूं खरीदी नहीं करने को लेकर भी मुद्दा बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के गेहूं खरीदी को लेकर कोटा जारी नहीं किया, जिसके चलते औने-पौने दाम पर किसानों को अपना गेहूं बेचना पड़ा।
मध्यप्रदेश में बीजेपी का नया ग्रामीण प्लान… पंच-परमेश्वर कमेटी का फिर से होगा गठन
बड़ी संख्या में कांग्रेसी होंगे शामिल
किसानों के मुद्दों को लेकर होने वाले चक्काजाम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और किसानों के शामिल होने की संभावना है। मुरैना से होकर नेशनल हाईवे सेंधवा तक जाता है, इस पर जगह-जगह कांग्रेसी चक्काजाम करेंगे। जिसके स्थान को लेकर रणनीति तय की जा रही है, ताकि जनता तक कांग्रेस की बात को पहुंचाया जाए।
स्वर्णिम काल में गुजर रही बीजेपी… राज्यसभा में ऐतिहासिक स्तर को पार करने का लक्ष्य!









