पीएम मोदी की अपील का नहीं हो रहा असर... महिला आयोग के काफिले ने लगाया जाम

PM मोदी की अपील का नहीं हो रहा असर… महिला नेत्री के काफिले ने लगाया जाम

Share Latest News On:

छतरपुर/आई संवाद/ पीएम मोदी ने मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय हालातों को ध्यान में रखकर सादगी से जीवन जीने का मंत्र दिया है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल अपील पर अमल करते हुए अपने काफिले को कम कर दिया। अन्य बीजेपी के नेताओं पर प्रधानमंत्री की अपील का कितना असर हो रहा है, इसका नजारा छतरपुर में दिखाई दिया, जब मध्य प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव के आगमन के दौरान निकले बड़े वाहन काफिले के चलते जाम लग गया।

काफिले ने रोकी लोगों की रफ्तार
दरअसल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष छतरपुर के दौरे पर थीं, इस दौरान रेखा यादव के स्वागत में दर्जनों चार पहिया वाहन और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जिससे शहर के भाजपा कार्यालय के सामने कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और जाम जैसी स्थिति बन गई। मौके के वीडियो और तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेरने लगे, जिस पर लोगों की कई प्रतिक्रियाएं सामने आई है।

कांग्रेस समेत स्थानीय लोगों के आरोप
स्थानीय लोगों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान वाहनों की लंबी कतार के कारण सड़क पर ट्रैफिक रेंगता नजर आया। प्रशासन पर बदइंतजामी का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के आला नेतृत्व की अपील की खिल्ली उड़ाने का आरोप लगाया और कहा कि जब बीजेपी नेता ही पीएम मोदी की अपील का पालन नहीं करेंगे, तो आम आदमी से क्या अपेक्षा की जा सकती है, हालांकि मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है, जिस पर बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा पद को लेकर खींची तलवारें… सांसद-विधायक फिर आमने-सामने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *