इंदौर/आई संवाद/ बीजेपी में संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक जनता के हित में काम करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है, ताकि सरकार की जनहितैषी योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। आगामी नगरीय निकाय चुनावों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया जा रहा है, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम लिस्ट से बाहर ना हो। बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी बैठकों के जरिए जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में इंदौर की विधानसभा-2 में संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
विधानसभा-2 में संगठनात्मक बैठक
रविवार को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में विधायक रमेश मेंदोला मार्गदर्शन में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई कि किस तरह से बीजेपी की विचारधारा को जनता के बीच पहुंचाना है। सरकार की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलाकर लोक कल्याण के काम को आगे बढ़ाना है। बैठक में उपस्थित बीजेपी नगर उपाध्यक्ष दीप्ति सिंह हाड़ा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता लोक कल्याण के मार्ग को अपनाकर जनता के हित में पूरी तरह जुट जाएं, ताकि प्रत्येक चुनाव में जीत के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया मुकाम हासिल किया जाए।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, भाजपा नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, नगर सह-कोषाध्यक्ष हेमराज वाडिया, वरिष्ठ नेता एवं एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर जी एवं चंदू राव शिंदे उपस्थित रहे।
इंदौर की सड़कों के तीन किस्से… शायद हर शख्स इससे हुआ है रुबरु










