गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान... जानिये क्या है फायदे और नुकसान

गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान

Share Latest News On:

आई संवाद/ सत्तू गर्मियों के दिनों का एक हेल्दी ड्रिंक माना जाता है, जोकि एक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ है, इसे भुने हुए चने या अन्य अनाजों6 को पीसकर बनाया जाता है, गर्मियों के दिनों में सत्तू के सेवन करके लू से बचाव किया जाता है, क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है, सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसकी वजह से लंबे समय तक भूख नहीं लगता है, तो आईये जानते हैं सत्तू का सेवन करने से क्या-क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है।

सत्तू का सेवन करने के फायदे
पोषक तत्वों का खजाना है सत्तू – सत्तू में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके चलते शरीर को ऊर्जा मिलती है, और शारीरिक लाभ मिलता है।
पाचन में भी होता है सुधार – सत्तू में फाइबर की मात्रा अधिक होने के चलते पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, जिसके चलते शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है, और कब्ज की समस्या दूर होती है।
वजन को उचित रखने में सहायक – सत्तू का सेवन करने से भूख पर भी नियंत्रण रहता है, लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होने से अतिभोजन वाली समस्या से निजात मिलती है, जिससे वेट मैनेजमेंट करने में सहायता मिलती है।
डायबिटीज वालों के लिए फायदेमंद – सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है, जिसके चलते ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है, यह डायबिटीज के रोगियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है।
गर्मियों में वरदान – गर्मियों के दिनों में सत्तू का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और हाइड्रेशन में सहायक होता है। साथ ही शरीर में ठंडक रहने लू लगने से संभावना कम हो जाती है।
हृदय के लिए भी वरदान – सत्तू में उचित मात्रा में वसा और फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है, ये हृदय की बीमारियों से बचाव के लिए भी बेहद खास होता है।
लीवर के लिए भी फायदेमंद – सत्तू शरीर में जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और लीवर को साफ रखने में सहायक होता है।

सत्तू के ज्यादा सेवन से नुकसान
पाचन की समस्याएं – सत्तू में अधिक मात्रा में फाइबर होने के चलते इसके ज्यादा सेवन से बचना चाहए, क्योंकि अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से गैस, पेट दर्द और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।
वजन बढ़ सकता है – सत्तू में ज्यादा मात्रा में कैलोरी होने के चलते ज्यादा सेवन करने पर वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, खासकर कम गतिविधि करने वाले लोगों के लिए यह समस्या आम है।
एलर्जी – सत्तू के सेवन से कई लोगों को एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, जैसे कि सूजन या त्वचा पर लाल चकत्ते भी हो सकते हैं।
ब्लड शुगर में बदलाव का कारण – डायबिटीज के मरीजों को ध्यान में रखना चाहिए कि सत्तू का सेवन चीनी डालकर ना करें क्योंकि इससे उनकी ब्लड शुगर में बदलाव हो सकता है, इसलिए, मधुमेह के मरीजों को सत्तू का सेवन बिना चीनी के करना चाहिए।

अच्छी हेल्थ के लिए इन चीज़ों को कच्चा ही खाएं तो बेहतर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *