बॉलीवुड/आई संवाद/ फिल्मस्टार आमिर खान अभिनीत ‘3 इडियट्स’ मूवी ने 2009 में जमकर धूम मचाई थी, दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था, वहीं अब उनके लिए अच्छी खबर है कि आमिर खान ने ‘3 इडियट्स 2’ पर काम करना शुरु कर दिया है। ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल के बारे में पता लगने पर सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा हुआ है, दर्शक भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि उन्हें फिल्म के बेसब्री से इंतजार है।
‘टाइम लीप‘ के अनुसार होगी स्टोरी
‘3 इडियट्स 2’ का फिलहाल शुरुआती दौर में है, हालांकि ये पक्का है कि अबकी बार भी पुरानी तिकड़ी आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी ही सीक्वल में नजर आएंगें। जानकारी के मुताबिक फिल्म में बड़ा ‘टाइम लीप’ देखने को मिलेगा, मतलब किरदार पुराने वक्त की बजाय और भी आगे के वक्त में दिखाई देंगे। जिसको लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।
राजकुमार हिरानी करेंगे निर्देशन
फिल्म का दिलचस्प पहलू एक और निकलकर सामने आ रहा है कि ‘टाइम लीप’ की स्थिति में कहानी पिछली मूवी से पहले की होगी या फिर बाद की, ये अब तक पता नहीं चल पाया है। फिल्म के निर्देशन के लिए एक बार फिर राजकुमार हिरानी के आने की खबर है। बता दें कि ‘3 इडियट्स’ दुनिया भर में एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसने वैश्विक स्तर पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
इस टीम ने 50 ओवर में बना डाले 822 रन…एक खिलाड़ी ने जड़ा तिहरा शतक






