Sumit Mishra

इंदौर बीजेपी अध्यक्ष सुमित मिश्रा के हार्ट में ब्लॉकेज… दिल्ली में होगा ऑपरेशन

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ इंदौर बीजेपी के युवा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा की तबियत अचानक खराब हो गई, उन्हें परिजनों ने तत्काल जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गुरुवार सुबह उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी, जिसमें मल्टीपल ब्लॉकेज निकलने के बाद आगे का इलाज दिल्ली में होगा। बता दें सुमित मिश्रा को शुगर भी है।

मिश्रा को लगाना होंगे कई स्टंट
जानकारी के मुताबिक सुमित मिश्रा के हार्ट में कई स्टंट लगाए जाएंगे। जिसमें दो ब्लॉकेज काफी ज्यादा है। इसीलिये उनका आगे का इलाज परिजन दिल्ली में ही कराएंगे। बताया जा रहा है कि उनका आगे का इलाज दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में कराया जाएगा।

कुछ दिनों में कई नेताओं को दिल ने दिया धोखा
कुछ दिनों पहले ही पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा और नरेंद्र सलूजा का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। कांग्रेस नेता पिंटू जोशी भी कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक आने के बाद मुश्किल से बचे हैं।

बीजेपी पदाधिकारी निकली हनीट्रैप की आरोपी श्वेता जैन की दोस्त… शराब कारोबारी ने की थी शिकायत!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *