Shweta Jain

बीजेपी पदाधिकारी निकली हनीट्रैप की आरोपी श्वेता जैन की दोस्त… शराब कारोबारी ने की थी शिकायत!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ बाणगंगा क्षेत्र के 45 वर्षीय शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि उनको हनीट्रैप में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। जिस पर क्राइम ब्रांच ने महिला शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, प्रॉपर्टी कारोबारी लाखन चौधरी समेत हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को हिरासत में लिया था। आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि कारोबारी से निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये की डिमांड की जा रही थी।

श्वेता जैन से जुड़े मामले के तार
पूरे मामले की मास्टरमाइंड के रुप में श्वेता जैन को माना जा रहा है, जोकि बहुचर्चित हनीट्रैप के मामले में सजा काट चुकी है। जिसके चलते पुलिस ने उसे भी हिरासत में लिया है। श्वेता और उसके साथियों से बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच की जा रही है, जिसमें कई राज खुलने की संभावना है। इसी कड़ी में सागर की रहने वाली एक युवती रेशू उर्फ अभिलाषा को भी हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है।

ये भी पढ़ें -NEET छात्रा से दरिंदगी की इंतहा… 16 दिन तक 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप!

बीजेपी की पदाधिकारी रही है रेशू
सागर की रहने वाली रेशू उर्फ अभिलाषा भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रह चुकी है। जिसकी भूमिका को लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। जांच के दौरान अपराधियों की संख्या बढ़ने की पूरी संभावना जताई जा रही है। इधर इंटेलीजेंस में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की भूमिका को लेकर जांच जारी है। उसके बारे में ठोस प्रमाण और उचित सबूत मिलने की स्थिति में अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की बात कही है।

भाई की बुलैट का बना चालान… बहन ने पुलिस वैन के बोनेट पर बैठकर दिया धरना

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *