दतिया उपचुनाव का रण... जीतू पटवारी-उमंग सिंघार ने जमकर सुनाई खरी-खोटी!

दतिया उपचुनाव का रण… जीतू पटवारी-उमंग सिंघार ने जमकर सुनाई खरी-खोटी!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को कोर्ट के द्वारा अयोग्य घोषित किए जाने के बाद उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। इसी बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा और चुनाव आयोग को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि भाजपा को कोर्ट पर विश्वास नहीं है।

11 दिन बाद कोर्ट में सुनवाई
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि राजेंद्र भारती को लेकर कोर्ट में मामला विचाराधीन है लेकिन भाजपा और चुनाव आयोग ने 11 दिन पहले ही तैयारियां शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग को इतनी बेचैनी आखिर किस बात की है। भाजपा को न्यायपालिका के फैसले पर भरोसा नहीं है या फिर चुनाव जीतने की स्क्रिप्ट पहले ही लिख दी गई है। जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर पूरे देश में चुनाव आयोग लोकतंत्र का चीरहरण कर रहा है। जिसे पूरा देश देख रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने भी किया करारा प्रहार
दतिया उपचुनाव की कवायदें शुरु करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि चुनाव आयोग  हाईकोर्ट की सुनवाई से पहले ही तैयारियों में जुट गया है। भाजपा को शायद लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। हाईकोर्ट में 11 दिन बाद फैसले का हवाला देते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया सीट पर प्रशासनिक तैयारियां शुरु करना बड़े सवाल खड़े करता है। दतिया की जनता सब देख रही है। जनादेश का सम्मान किया जाएगा।

दतिया के रण में दिग्गजों के टकराने की तैयारी… वापसी की तैयारी में डॉ. नरोत्तम मिश्रा!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *