डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने छोड़ी पायलट और फॉलो वाहन सुविधा... आहवान का असर

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने छोड़ी पायलट और फॉलो वाहन सुविधा… आहवान का असर

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने के अपील का असर जमीन पर दिखाई देने लगा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में कमी की, और अपने मंत्रियों से भी आहवान किया कि वो भी सुविधाओं में कमी करें। जिसके बाद अब उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने कारकेड में उपलब्ध कराई गई, फॉलो और पायलट वाहन सुविधामय स्टाफ सहित तत्काल लौटा दी है।

उप मुख्यमंत्री ने की अपील
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण मंत्र है। उन्होंने जोर देते हुए कहा ‘पेट्रोलियम ईंधनों की बचत आज की अनिवार्य आवश्यकता है। यह न केवल सरकारी खजाने पर बोझ कम करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

‘ऊर्जा बचत ही ऊर्जा का उत्पादन’
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समाज में ऊर्जा संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा। उन्होंने नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपनी दैनिक जीवन शैली में ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें क्योंकि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है।

मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा पद को लेकर खींची तलवारें… सांसद-विधायक फिर आमने-सामने

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *