मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा पद को लेकर खींची तलवारें... सांसद-विधायक फिर आमने-सामने

मध्यप्रदेश भाजपा में महिला मोर्चा पद को लेकर खींची तलवारें… सांसद-विधायक फिर आमने-सामने

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने करीब सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है, महज महिला मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर खींचतान का दौर जारी है, इसमें सबसे ज्यादा रुचि इंदौर में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और विधायक उषा ठाकुर दिखा रहीं हैं, जोकि अपने समर्थकों को इस पद पर बैठाना चाह रही हैं, दोनों महिला नेत्रियों के बीच अपने-अपने समर्थकों को संगठन में जगह दिलाने की होड़ मची हुई है।

दोनों नेताओं ने इनका दिया नाम
पार्टी सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने माया पटेल का नाम आगे बढ़ाया है, जबकि विधायक उषा ठाकुर मानपुर की सीमा पटेल को महिला मोर्चा का अध्यक्ष पद दिलाना चाहती हैं। इस खींचतान के बीच संगठन ने अन्य नाम तलाशना शुरु कर दिया है, क्योंकि आने वाले चुनावों में भी महिला वोटर्स सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होंगी। पिछले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं के दम पर ही बीजेपी ने प्रदेश में बड़ी जीत हासिल की थी।

कविता-उषा की पुरानी अदावत
दरअसल, कविता पाटीदार और उषा ठाकुर के बीच पुरानी अदावत है, क्योंकि कविता पाटीदार महू की स्थानीय हैं, और उनके पिता कैलाश पाटीदार यहां के पुराने खांटी बीजेपी के नेता रहे हैं, इसी के चलते सालों से कविता पाटीदार महू विधानसभा सीट से टिकट मांगती आई है, लेकिन पार्टी ने उषा ठाकुर पर भरोसा जताया। कुछ समय पहले महू में हुए एक सरकारी कार्यक्रम में भी विवाद सामने आया था। कार्यक्रम के शिलालेख में राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार का नाम नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।

MP BJP एक साल पहले से ढूंढेगी पार्षद प्रत्याशी… ये रहेगा पूरा क्राइटेरिया!

महिला मोर्चा पद को लेकर इनकी भी चर्चा
महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर इंदौर के आसपास की महिला नेत्रियां ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं, क्योंकि महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रीना सेतिया बौरासी भी इसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं। फिलहाल जिन नामों की चर्चा चल रही है, उनमें देपालपुर से हेमलता डांगर और पूजा मंडोवरा, राऊ से किरण सूर्यवंशी और शारदा कुशवाह, जबकि सांवेर से पूजा यादव दावेदारी कर रही हैं। अब देखना होगा कि भाजपा संगठन किस चेहरे पर अपना भरोसा जताता है।

नितीन नवीन की टीम का बेसब्री से इंतजार… इंदौर से हो सकता है इनका नाम!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *