MP की कांग्रेस विधायक ने की मांग... कहा – 300 करोड़ रुपये दो!

MP की कांग्रेस विधायक ने की मांग… कहा – 300 करोड़ रुपये दो!

Share Latest News On:

भोपाल/आई संवाद/ सागर की बीना विधानसभा से विधायक निर्मला सप्रे का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें निर्मला सप्रे ने कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार उन्हें 300 करोड़ रुपये दें और बीना को जिला बना दें तो वो कांग्रेस में शामिल हो जाएंगी। उनकी सदस्यता को लेकर कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर निर्मला सप्रे ने कहा कि कोर्ट जिस पार्टी में जाने के लिए कहेगा, उसमें चली जाएंगी, क्योंकि वे कोर्ट का सम्मान करती हैं।

विकास कार्यों का दावा
विधायक निर्मला सप्रे ने दावा किया है कि उन्होंने पिछले दो साल के भीतर 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएं हैं। सप्रे ने कहा कि उनका स्टैंड बिल्कुल साफ है। चाहे कितनी भी कोर्ट-कचहरी करनी पड़े, बीना को जिला बनाए बिना वह नहीं मानेंगी। जिसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने ये भी स्पष्ट तौर पर कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है, अब कोर्ट जो तय करेगा, वही मंजूर होगा। कोर्ट जहां बोलेगा, मैं उसी पार्टी में चली जाऊंगी।

देशभर में ‘झालमुड़ी’ की रिकॉर्ड बिक्री… BJP नेताओं ने जनता के बीच बांटी बंगाली डिश!

जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहा मामला
बता दें कि निर्मला सप्रे बीना विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर आई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस के पाले में चली गई। बीजेपी की गतिविधियों में भी खुलकर दिखाई दी। कांग्रेस ने सप्रे की सदस्यता दल-बदल के आधार पर रद्द करने की मांग की, जिसका रास्ता नहीं निकलने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। बता दें कि 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला सप्रे ने बीना विधानसभा सीट से भाजपा के मौजूदा विधायक महेश राय को 6 हजार 155 वोटों से हराया था, लेकिन अब वो बीजेपी के साथ खड़ी नजर आती है।

मध्यप्रदेश के शिक्षकों की पीड़ा उजागर… अब जनगणना का भी सौंपा काम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *