भोपाल/आई संवाद/ नितिन नवीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जल्द कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा, 45 वर्षीय युवा अध्यक्ष के कमान संभालने के बाद से ही भाजपा के केंद्रीय संगठन में बड़े बदलावों की आहट है। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने वाले नेताओं का चयन करने की कवायद शुरु कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक नितिन नवीन की टीम में मध्यप्रदेश के नेताओं का दबदबा देखने को मिल सकता है। जिसमें सत्ता से संगठन तक नेताओं को रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली बुलाया जा सकता है।
इन नेताओं को मिल सकती है तवज्जो
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातिगत, सामाजिक, क्षेत्रीय समीकरण का ध्यान रखा जाएगा, साथ ही पुराने परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखा जाएगा, ताकि नतीन नवीन की टीम आगामी चुनावों को। लेकर पूरी ताकत के साथ मैदान में नजर आए, गौर करने पर जानकारी मिली कि मध्यप्रदेश के इन नेताओं को दिल्ली बुलाया जा सकता है।
1.वीडी शर्मा
मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में सफलतम कार्यकाल के दम पर वीडी शर्मा को नितिन नवीन की टीम में जगह मिल सकती है। उनकी पृष्ठभूमि संघ और एबीवीपी से जुड़ी हुई है, जिन्हें राष्ट्रीय महामंत्री या उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। साथ ही आने वाले वक्त के लिए किसी चुनावी राज्य की जिम्मेदारी भी सौंपकर उपकृत किया जा सकता है।
2. डॉ. नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और पार्टी के फायरब्रांड नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी नितिन नवीन टीम में देखा जा सकता है, जानकारी के मुताबिक उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से नवाजा जा सकता है, हालांकि आगामी वक्त में दतिया विधानसभा के उपचुनाव होने की स्थिति में इन बात पर विचार किया जा सकता है, लेकिन उनकी वाकपटुता और ब्राह्मण चेहरे के रुप में पहचान केंद्रीय संगठन को प्रभावित करता रहा है, जिसका लाभ उन्हें मिलता लगभग तय है।
3. कैलाश विजयवर्गीय
बीजेपी के राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी कैलाश विजयवर्गीय पहले भी राष्ट्रीय महामंत्री रह चुके हैं। पिछली बार के पश्चिम बंगाल में पार्टी को 2 सीट से 77 सीट तक पहुंचाने में विजयवर्गीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। हरियाणा में भी वो अपना चुनावी कौशल दिखा चुके हैं। उनका पिछला एक अप्रत्यक्ष बयान भी इस ओर इशारा कर रहा है कि वो अब मंत्री ना रहकर दिल्ली में संगठन का काम कर सियासत को चमकाएंगे।
4. लाल सिंह आर्य
वर्तमान में एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय लाल सिंह आर्य के कामकाज से पार्टी आलाकमान खुश बताया जा रहा है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि एससी वर्ग के चेहरे के रुप में आर्य भी जगह बना सकते हैं, हालांकि उनके पिछला विधानसभा चुनाव हारने वाली छाप केंद्रीय नेतृत्व को सोचने पर मजबूर कर सकती है।
5. कविता पाटीदार
कविता पाटीदार वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वे ओबीसी वर्ग से आती हैं और एक सुलझी हुई महिला नेता हैं। नितिन नवीन की ‘युवा टीम’ के कॉन्सेप्ट में कविता पाटीदार बिल्कुल फिट बैठती हैं, जिन्होंने प्रदेश स्तर पर महामंत्री रहने के साथ युवा मोर्चा के प्रभारी पद की भूमिका को बखूबी ढंग से निभाया था। जिन्हें राष्ट्रीय मंत्री या प्रवक्ता जैसी जिम्मेदारी मिल सकती है।
7. डॉ. आशीष अग्रवाल
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी की भूमिका को बखूबी ढंग से निभाने के चलते डॉ. आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में लिया जा सकता है। पिछले बेहतर मीडिया मैनेजमेंट के दम पर ही उन्हें एक बार फिर प्रदेश में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। इसी का नतीजा है कि आने वाले वक्त में वैश्य समाज के प्रतिनिधि के रुप अग्रवाल को नतीन नवीन की टीम में देखा जा सकता है।
8.भक्ति शर्मा
युवा चेहरे के रुप में बीजेपी में अपनी पहचान बनाने वाली भक्ति शर्मा को नितिन नवीन की टीम में जगह मिलने पर भरपूर संभावना जताई जा रही है। उच्च शिक्षित भक्ति शर्मा ने सरपंच के रुप में काम करते हुए पूरे देश में अलग पहचान हासिल की थी, हालिया दौर में उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल चुनाव में भी पार्टी के पक्ष में जमकर प्रचार किया था, जिसका नतीजा उन्हे नतीन नवीन की टीम में शामिल कर दिया जा सकता है।
नितीन नवीन के टीम बनाने का पैमाना
नितीन नवीन की यह टीम मिशन 2029 का रोडमैप तैयार करेगी। ऐसे में मध्य प्रदेश के अनुभवी और ऊर्जावान नेताओं को शामिल कर संगठन को नई धार दी जा सकती है। हालांकि आने वाला वक्त ही बताएगा कि किन नेताओं को नितीन नवीन अपनी टीम में शामिल करते हैं।
मध्यप्रदेश में बीजेपी का नया ग्रामीण प्लान… पंच-परमेश्वर कमेटी का फिर से होगा गठन









