भोपाल/आई संवाद/ निगम-मंडलों में नियुक्ति के बाद अब अगली सूची पर कई नेताओं की निगाहें टिकी है, कई आयोग के अक्ष्यक्षों समेत अन्य सदस्यों के भी नाम सामने आने के बाद अन्य आयोगों पर भी नजरें हैं कि इनमें किन्हें जगह मिलेगी। सत्ता और संगठन इन पर मंथन कर रहा है कि सूची के आने के बाद किसी तरह के विरोध के सुर तेज ना हो, जिसके चलते स्थानीय स्तर पर चर्चा भी की जा रही है, क्योंकि प्राधिकरणों में नियुक्तियां होना है, जिसमें भोपाल और इंदौर को लेकर पार्टी फूंक-फूंककर कदम उठा रही है, क्योंकि यहां पर कद्दावर नेताओं की भरमार है।
अगली सूची जल्द
जानकारी के मुताबिक जल्द मोहन सरकार 40 से ज्यादा निगम और मंडलों में नियुक्ति की सूची जारी कर सकती है, डेढ़ साल से लिस्ट को लेकर नेता नजरें गढ़ाए हुए थे कि इन्हें मौका मिलेगा, इसीलिए सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर इस काम को अंजाम देना शुरु कर दिया है। सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की जोड़ी संगठन के लिए काम करने वाले और अनुभवी नेता को तरजीह देने में कोई कोताही नहीं बरत रही, जिसके जरिए हर गुट के नेता को जिम्मेदारी देकर उपकृत किया जा रहा है।
राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस अलर्ट… दिग्गज पर लगेगा दांव!
सूची के संभावित नाम
निगम-मंडल की अगली लिस्ट में युवा आयोग के लिए प्रवीण शर्मा, ओरछा विकास प्राधिकरण के लिए अखिलेष अयाची, वित्त विकास निगम के लिए दीपक सक्सेना का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, उमाशंकर गुप्ता, कमल पटेल, रामपाल सिंह, इमरती देवी, ध्रुव नारायण सिंह, अंचल सोनकर का नाम निगम-मंडल में नियुक्ति के लिए तय माना जा रहा है। वहीं कुछ विधायक भी निगम-मंडल की रेस में शामिल है, जिनमें विधायक अभिलाष पांडे, आशीष शर्मा, अजय विश्नोई, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया का नाम लिया जा रहा है।
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी… जानिये आगे कैसा रहेगा मौसम









