भोपाल/आई संवाद/ पूर्व सांसद केपी यादव को एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम-नान) का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद ग्वालियर-चंबल की सियासत में लगातार समीकरण बदल रहे हैं, उसके बाद सिंधिया समर्थकों को बड़े पद मिलना शुरु हो चुके हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं, वो अपने समर्थकों को निगम-मंडल की नियुक्तियां शुरु होने के बाद महत्वपूर्ण पदों पर बिठवा रहे हैं, जिस तरह से जीडीए और साडा में नियुक्तियां हुई है। इन राजनीतिक नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिखाई दिया है। इसमें सिंधिया समर्थकों को बड़े पद दिए गए है।
सिंधिया समर्थकों की बल्ले-बल्ले
बीते दिन, ग्वालियर विकास प्राधिकरण जीडीए और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा में नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश के नगरीय विकास विभाग द्वारा रविवार को आदेश जारी किया गया। जिसमें ग्वालियर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अध्यक्ष पद पर मधुसूदन भदौरिया, उपाध्यक्ष पद पर सुधीर गुप्ता और वेद प्रकाश शिवहरे की नियुक्ति की गई है, जोकि सिंधिया समर्थक माने जाते हैं। जिसे केपी यादव की नियुक्ति के बाद सिंधिया का जवाब माना जा रहा है। इसी तरह, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण साडा की कमान अशोक शर्मा को सौंपी गई है, जबकि हरीश मेवाफरोश को उपाध्यक्ष बनाया गया है। ये दोनों भी सिंधिया के खेमे के ही माने जाते हैं।
केपी यादव को मिल गया पद… ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीटो नहीं आया काम
इमरती देवी समेत अन्य समर्थकों को इंतजार
डबरा से चुनाव हारने के बाद इमरती देवी के राजनीतिक भविष्य पर चिंता के बादल मंडराने लगे हैं, ऐसे में उनको निगम-मंडल में नियुक्ति की आस है, वो भी सिंधिया समर्थकों में पहली पंक्ति में गिनी जाती हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें भी एक बार फिर बड़ा पद देकर नई ऊर्जा देकर मैदान में उतारा जा सकता है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि सिंधिया समर्थकों को पद मिलने की रेस में वो अगली लिस्ट में नजर आएंगी। इसी तरह अन्य सिंधिया खेमे के नेता भी अगली सूची में स्थान पाना चाह रहे हैं, जिनमें महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया, मुन्नालाल गोयल समेत अन्य नेता शामिल है।
भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद









