MP Weather report: आई संवाद/ मध्यप्रदेश भीषण गर्मी का सितम जारी है, प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में पड़ रही है, इंदौर, भोपाल और जबलपुर में भी पिछले कई साल के रिकॉर्ड टूट गए है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, कुछ शहरों रात का पारा भी रिकॉर्ड तोड़ने की तरफ आगे बढ़ रहा है।
रिकॉर्ड तोड़ स्तर पर कई शहरों में पारा
बात करें प्रदेश में गर्मी की तो सबसे ज्यादा खजुराहो में पारा उफान पर नजर आ रहा है, जहां इस सीजन में पहली बार तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। अप्रैल में 45 डिग्री पारा होना बड़ी बात है, क्योंकि अभी मई और जून का महीना बाकी है। इंदौर में भी पुराने 6 साल पहले पड़ी गर्मी की याद दिला दी, जबकि भोपाल और जबलपुर में 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
13 जिलों में लू का अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, इनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, देवास, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल हैं। इंदौर और उज्जैन में सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात भी बेहद गर्म रहने वाली है। कुल मिलाकर, दिन में लू और रात में उमस दोनों का असर एक साथ महसूस होगा। जिसके चलते लोगों को ठंडक पाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ सकती है।
मुख्य शहरों का तापमान
खजुराहो – 45.0 डिग्री
नौगांव – 44.6 डिग्री
सागर, नर्मदापुरम – 44.4 डिग्री
दमोह – 44.2 डिग्री
श्योपुर, मंडला, दतिया, टीकमगढ़ – 44.0 डिग्री
शाजापुर – 43.7 डिग्री
रायसेन, सतना, रतलाम, गुना – 43.6 डिग्री
रीवा, मलाजखंड – 43.5 डिग्री
सीधी – 43.4 डिग्री
बैतूल – 43.0 डिग्री
भोपाल – 43 डिग्री
इंदौर – 43 डिग्री (6 साल का रिकॉर्ड टूटा)
जबलपुर – 43.5 डिग्री (सबसे ज्यादा)
ग्वालियर – 42.9 डिग्री
उज्जैन – 42.5 डिग्री
गर्मी में सत्तू का सेवन करना है वरदान… जानिये क्या है फायदे और नुकसान









