केपी यादव को मिल गया पद... ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीटो नहीं आया काम

केपी यादव को मिल गया पद… ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीटो नहीं आया काम

Share Latest News On:

आई संवाद/भोपाल/ मध्यप्रदेश में निगम-मंडल में नियुक्तियों की दौर जारी है, ऐसे में एक और बड़ा फैसला देखने को मिला, जब एक यादव सीएम के रहते एक और यादव को बड़े से नवाजा गया है, वो भी ऐसे नेता को, जिसने कद्दावर को हराकर खलबली मचा दी थी, इस नेता का नाम है केपी यादव, जिन्हें एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम-नान) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

त्याग का मिला परिणाम
बात साल 2019 की है, जब गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में थे, और उनके सामने बीजेपी ने उनके ही कट्टर समर्थक रहे केपी यादव को टिकट दे दिया, उस वक्त लोगों को लग रहा था कि सिंधिया अबकी बार प्रचंड वोटों से जीत हासिल करेंगे, लेकिन नतीजों ने ऐसा चौंकायां कि सियासी पंडितों को सोचने पर मजबूर कर दिया, केपी यादव .ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हरा दिया, हालांकि आने वाले वक्त में दोनों एक ही पार्टी में नजर आए, और केपी यादव गुमनामी के अंधेरे में खो गए, लेकिन अब एक बार फिर उन्हें पार्टी ने महत्वपूर्ण पद दे दिया, और उनके त्याग की नतीजा जनता के सामने है।

क्या सिंधिया के कारण हुई देरी?
बीजेपी की मोहन सरकार ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर गुना शिवपुरी सीट पर बीजेपी का वर्चस्व स्थापित करने वाले केपी यादव को एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम- नान) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ज्योति​रादित्य सिंधिया के बीजेपी में आ जाने पर तत्कालीन सांसद केपी यादव को टिकट नहीं दिया था, लेकिन अब त्याग का नतीजा सामने है, जब वो एक बड़े पद पर नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस देरी के पीछे ज्योतिरादित्य सिंधिया का वीटो था, लेकिन पार्टी ने उन्हें समझाकर केपी यादव को उपकृत करने का काम किया है, क्योंकि वो गुमनामी के बाद भी पार्टी गाइडलाइन पर चलते रहे, और कांग्रेस का रुख नहीं किया।

भोपाल में बढ़ा गौरव रणदीवे का दबदबा… अपने साथियों को दिलाया बड़ा पद

अन्य नेताओं को भी किया नियुक्त
पूर्व सांसद केपी यादव एमपी स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन (मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम- नान) का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ भिंड जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजीव कांकर को उपाध्यक्ष बनाया है। इन दोनों नेताओं का पदों पर कार्यकाल दो वर्ष का होगा। साथ ही वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की कमान भाजपा नेता संजय नगाइच को दी गई है। वे पन्ना के वरिष्ठ पार्टी नेताओं में गिने जाते है। वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष पद के रूप में संजय नगाइच का कार्यकाल 3 वर्ष का होगा।

भोपाल में इंदौर बीजेपी के नेताओं की बल्ले-बल्ले… दीनदयाल भवन में मिल रहे अहम पद

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *