मध्यप्रदेश से चलने वाली है इंटरनेशनल ट्रेन... जानिये कहां तक का होगा सफर!

मध्यप्रदेश से चलने वाली है इंटरनेशनल ट्रेन… जानिये कहां तक का होगा सफर!

Share Latest News On:

इंदौर/आई संवाद/ मध्यप्रदेश से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत होने के बाद अब इंटरनेशनल ट्रेन भी चलने वाली है, ये सौगात प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को मिली है, पहली ट्रेन यात्रियों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा कराएगी। यात्रियों के लिए लग्जरी ट्रेन में काफी सुविधा रहेगी, जिसमें रेस्टोरेंट, सिटिंग एरिया समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अन्य धार्मिक स्थलों के भी होंगे दर्शन
लग्जरी ट्रेन में सफर करने का आनंद उठाने के साथ यात्रियों को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के अलावा काठमांडू और पोखरा समेत चितवन की धार्मिक यात्रा कराई जाएगी। इस ट्रेन की शुरुआत का उद्देश्य रेलवे टूरिज्म को बढ़ावा देना है, जिसके चलते आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल ने यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन की शुरुआत की है। भारत गौरव ट्रेन में पहली बार में 150 यात्री सफर कर सकेंगे।

रेलवे प्रबंधन ने दी जानकारी
रेलवे के संयुक्त महाप्रबंधक राजेंद्र बोरवन ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘इंदौर से नेपाल तक डीलक्स ट्रेन चलाई जाएगी, जो इंदौर से 23 घंटे का सफर करते हुए पहले नेपाल बॉर्डर पहुंचेगी. यहां से नेपाली कोच में यात्री चितवन पहुंचेंगे, इसके बाद लगातार 10 दिन तक नेपाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा।

मध्यप्रदेश में माता के शक्तिपीठों की महिमा… ये स्थान 51 शक्तिपीठों में शामिल!

भारत गौरव ट्रेन का बढ़ा दायरा
भारत गौरव ट्रेन का शुरु करने का उद्देश्य था कि इसके जरिए आसानी से तीर्थयात्री धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सके, जोकि दक्षिण भारत के तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और जगन्नाथ पुरी के टूर पैकेज में
उपलब्ध रहती है। इसके अलावा उत्तर भारत में गंगासागर, वाराणसी, अयोध्या और बैजनाथ के लिए तीर्थ यात्रा की व्यवस्था भी है, वहीं अब सीमा पार तक के लिए ट्रेन चलाई जा रही है, जोकि भक्तों को बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन कराएगी।

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की महिमा अपार… दर्शन करने से हो जाता है बेड़ा पार

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *